घाटशिला, मई 25 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में नागानल कॉलोनी के पास स्थित जाहेर थान में रविवार की शाम बाहा-मा: मोड़े बोंगा पूजा आयोजित हुई। इस पूजा में आदिवासी संस्कृति झलक उठी। नायके बाबा सुशील कुमार मुर्मू ने पूजा-अर्चना की। परंपरागत परिधान में महिलाओं ने धमसा और मांदर की थाप पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर विधायक समीर कुमार मोहंती भी उपस्थित हुए और उन्होंने पूजा-अर्चना की। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अमर हांसदा, उपाध्यक्ष नाया किस्कू,सचिव डमन चंद्र हांसदा, सह सचिव दशरथ हांसदा, कोषाध्यक्ष लूसाराम मुर्मू,सह कोषाध्यक्ष पीरु हांसदा, माझी बाबा डॉ अर्जुन टुडू, मानिक चंद टूडू, हरिपद मुर्मू, श्रीनाथ मुर्मू, सोहराय बास्के, स्वरूप मुर्मू, साहेब राम हांसदा, जयपाल हांसदा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

हिंदी हि...