रांची, अप्रैल 10 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। जामुदाग पंचायत के जाहेरडीह गांव स्थित आड़बांधा तालाब में शुक्रवार को स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू ने किया। 15वें वित्त आयोग मद से 2.49 लाख रुपये की लागत से घाट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर निमाई महतो, रतनलाल महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...