घाटशिला, सितम्बर 7 -- पोटका। हिन्दू राम बेसरा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधन में शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातू में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर को नमन कर किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी गुलशन सरदार ने प्रखंड में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कॉपी, कलम और पठन पाठन सामग्री देकर बच्चों को सम्मानित किया गया। मौके पर सरदार ने कहा कि हिंदू राम बेसरा समाजसेवी थे। वे शिक्षा प्रेमी भी थे। उनकी याद में ट्रस्ट की ओर से बच्चों को शिक्षा के लिए तैयारी करना एक नेक पहल है। यह भी पढ़ें- Munger News: ओलंपियाड-शिक्षक दिवस पर बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति यह भी पढ़ें- Katihar News: ओलंपियाड-एसबीपी विद्या विहार, सिरसा में शिक्षक दिवस भव्यता के साथ मनाया गया य...