बदायूं, जनवरी 12 -- बिल्सी। नगर के जाहरवीर बाबा मंदिर पर रविवार को माघ माह के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने बाबा को व्यंजनों का भोग लगाकर कन्याओं को सहभोज कराया। उसके बाद प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर बाबा के भजन गाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दराज से आए भक्तों ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर नवनीत उपाध्याय, सुरेश सागर, सैंकी, विनीत उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय आदि श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.