औरैया, अप्रैल 6 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नगला कहारन स्थित बाबा जाहरवीर मंदिर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ ज्योति जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन छतरपुर स्थित एक विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर जयप्रकाश शाक्य के संयोजन में किया गया। इस दौरान बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर कथा का आयोजन हुआ, जिसमें पूरी रात भक्तों ने भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। रविवार शाम आयोजित ज्योति जागरण में गायक बबलू शास्त्री और गौरव शास्त्री ने जाहरवीर महाराज के जन्म की कथा को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। वहीं राजेंद्र सिंह द्वारा भव्य झांकियों के माध्यम से बाबा की लीलाओं का मंचन किया गया, जिसे श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.