जाहरवीर गोगा महाराज के जयकारों से गूंजा म्हाड़ी क्षेत्र
सहारनपुर, सितम्बर 22 -- सहारनपुर। शुक्ल पक्ष की दशमी पर सोमवार को गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की म्हाड़ी पर छड़ी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। रविवार रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ बाबा के दरबार में पहुंचे। हाथों में नीले निशान और छड़ियां लेकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और बाबा को निशान चढ़ाकर जयकारे लगाए। पूरे म्हाड़ी क्षेत्र में दिनभर जाहरवीर गोगा महाराज के जयकारे गूंजते रहे। श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज के मेले का इतिहास करीब 900 साल पुराना है। मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में म्हाड़ी मेला और मेला गुघाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.