जयपुर, मार्च 23 -- राजस्थान पुलिस ने रविवार को एक बड़े ऑपरेशन में असम के चाबुआ एयरफोर्स स्टेशन से एक सिविलियन कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुमित कुमार (36) है। आरोपी भारतीय वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहा था। इसकी गिरफ्तारी से देश में चल रहे एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जासूसी के इस पूरे मामले का खुलासा जनवरी 2026 में जैसलमेर के रहने वाले झबरा राम की गिरफ्तारी से हुआ था। उससे पूछताछ और जांच के दौरान एक और संदिग्ध सुमित कुमार का नाम सामने आया था, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लगातार संपर्क में था। यह भी पढ़ें- सलमान खान के घर की रेकी कर PAK भेजे वीडियो; ना'पाक' ज...