संभल, दिसम्बर 1 -- मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट ने सेमिनार कर लोगों को कई गुना मुनाफे का लालच देकर अपनी कंपनी में निवेश कराया था। रकम नहीं मिलने पर पीड़ितों ने रायसत्ती थाने में 33 मुकदमा दर्ज कराए। अब निवेशकों को रकम वापस मिल रही है। चार लोग रुपये वापस मिलने का प्रमाण पत्र पुलिस को दे चुके हैं, 12 लोगों को करीब 20 लाख रुपये की रकम मिल चुकी है लेकिन पुलिस को उनके प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं। उम्मीद है कि सोमवार को हबीब का अधिवक्ता द्वारा संभल पहुंचकर लोगों को रकम लौटाने का कार्य किया जाएगा। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने वर्ष 2023 में शहर के एक पैलेस में सेमिनार आयोजित कर सैकड़ों लोगों को कई गुना मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया गया था। वादे के मुताबिक रकम वापस न मिलने पर निवेशकों ने एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से शिकायत की थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.