जावेद सिमनानी बसपा से निष्कासित
गोरखपुर, सितम्बर 26 -- गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की गोरखपुर जिला इकाई ने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जावेद सिमनानी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष जयकार प्रसाद की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता अपनाने का आरोप लगाया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जावेद सिमनानी को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उनकी गतिविधियों और कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। पार्टी और आंदोलन के हित में जिला इकाई ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.