जावेद नहीं यह सपा की आवाज, बोली भाजपा
लखनऊ, जून 15 -- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बहुसंख्यक समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे हिंदू समाज का अपमान बताते हुए समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
विवादित बयान दरअसल मुरादाबाद में आयोजित पीडीए सम्मेलन के दौरान जावेद अली खान ने कथित तौर पर कहा था कि बीजेपी द्वारा फैलाए गए 'जहर' का असर बहुसंख्यक समाज पर पड़ा है और बहुसंख्यक समाज जहरीला हो गया है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के जरिए हिंदू समाज के खिलाफ बयान दिलवाते हैं। अनिल राजभर ने कहा, 'आज जो जावेद अली न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.