कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही कानपुर क्रिकेट लीग (सीसीएल-8) के तहत दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। इसमें पटेल प्रापर्टीज ने बीसीए लीजेंड्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मो. जावेद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पीएसी मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए लीजेंड्स की पूरी टीम 26.5 ओवर में 171 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से लविश श्रीवास्तव ने 47 रन, अब्दुल रहमान ने 46 रन, धर्मेंद्र यादव ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. जावेद ने 29 रन देकर तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में खेलने उतरी पटेल प्रापर्टीज ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अंकुर पांडे ने 61 रन, आशीष बाजपेई ने 59 रन, मो. जावेद ने नाबाद 32 रन बनाए। गेंदबाजी में सौरभ दीवान ने...