नई दिल्ली, जनवरी 2 -- प्रसिद्ध लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर उस वायरल वीडियो की कड़ी निंदा की, जिसमें उनके ईश्वर की ओर मुड़ने का दावा किया गया है। अख्तर ने कहा कि यह वीडियो कृत्रिम मेधा (एआई) द्वारा बनाया गया है और वह इस मामले की शिकायत करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। गीतकार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि इस तरह की फर्जी खबरें प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने लिखा कि एक फर्जी वीडियो साझा किया जा रहा है जिसमें कंप्यूटर से बनाई गई मेरी एक तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें मेरे सिर पर टोपी है और दावा किया गया है कि आखिरकार मैं ईश्वर की ओर मुड़ गया हूं। यह पूरी तरह बकवास है। अख्तर ने कहा कि मैं इसे साइबर पुलिस को रिपोर्ट करने और अंततः इस फर्जी खबर के लिए जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.