अमरोहा, जून 12 -- हसनपुर, संवाददाता। जावित्री मर्डर के खुलासे में नाकामी और कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म के बाद के घटनाक्रम व बीते मंगलवार को अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगाने संग भीम आर्मी व आसपा आदि संगठनों द्वारा थाने में हंगामा करने के मामले में रहरा थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान पर गाज गिर गई है। एसपी लखन सिंह यादव ने बुधवार देर रात उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। चर्चा है कि एक विभागीय बैठक में नागवार जवाब देने के मामले में भी अखिलेश प्रधान एसपी के निशाने पर थे। उपनिरीक्षक अमित तोमर को एसपी ने थाने की कमान सौंपी है।गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व रहरा थाने के गांव पौरारा में जावित्री का मर्डर हुआ था। यह भी पढ़ें- जावित्री मर्डर के खुलासे में नाकामी संग छात्रा से दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर अखिलेश पर गिरी गाज इस मामले में जावित्री के सगे भाई के बे...