अमरोहा, जून 6 -- पुलिस जावित्री मर्डर की कड़ी नहीं जोड़ पा रही है। मामले में 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन नतीजा सिफर है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में गांव के बाहरी छोर पर बने अपने मकान के कमरे में 18 मई की सुबह 45 वर्षीया जावित्री पुत्री स्व.कल्याण सिंह सैनी का शव पड़ा हुआ मिला था। दुपट्टे से शव के हाथ-पैर बंधे थे जबकि, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सिर पर वजनीली वस्तु के प्रहार से गहरा जख्म हो गया था। एसपी लखन सिंह यादव ने मौका मुआयना किया था। सामने आया कि 17 मई की रात किसी वक्त जावित्री का मर्डर किया गया था। यह भी पढ़ें- जावित्री मर्डर की कड़ी नहीं जोड़ पा रही पुलिस, 12 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद भी नतीजा सिफर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। पौरारा निवासी ममेरे भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने ...