गढ़वा, मार्च 22 -- मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के ठिकानों को पुलिस ने छापेमारी की। रविवार को की गई छापेमारी में जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामनवमी पर्व को देखते हुए अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के खिलाफ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 6 क्विंटल जावा महुआ और उपकरण को नष्टकिया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...