रामगढ़, मार्च 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़काचुंबा के जावाबेड़ा चेक डैम निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग किया है। बड़काचुंबा निवासी दिलरंजन प्रसाद, निरंजन महतो, धनपत महतो, उमा भारती, मनी देवी ने संयुक्त हस्ताक्षर का आवेदन देकर रामगढ़ डीसी को देकर जावाबेड़ा चेक डैम निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग किया है। इन लोगों ने कहा है कि इस चेक डैम के निर्माण होने से उन सब का खेती का जमीन डूब जाएगा और खेती नहीं हो पाएगा। जिससे उन्हें क्षति होगी। इसलिए चेक डैम के निर्माण की जांच कर निर्माण कार्य रोकवाया जाए। आवेदन में कहा है कि उक्त स्थान के 100 मीटर और 300 मीटर अगल अगल में पहले से दो चेक डैम बना हुआ है। इसलिए जावाबेड़ा चेक डैम निर्माण कार्य पर रोक लगवाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...