गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे मूलचंद त्यागी ग्रामीण टूर्नामेंट में मंगलवार को बम्हेटा और जावली वॉरियर्स इलेवन के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जावली वॉरियर्स ने तीन विकेट से जीत हासिल कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर बम्हेटा की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। रोहित ने 67, रवि जाटव ने 45 और पार्थ यादव ने 39 रन बनाए। दूसरी टीम से गौरव और लोकेश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी 19.5 ओवर में सात विकेट खोकर 206 रन बना लिए। मोहित कसाना ने 67, तन्नू ने 62 और गौरव ने 35 रन का योगदान दिया। बम्हेटा टीम से गेंदबाजी में मोहित राणा ने तीन विकेट लिए। मोहित कसाना मैन ऑफ द मैच बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.