मथुरा, मार्च 22 -- थाना क्षेत्र के गांव जावरा में निर्माणाधीन मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। इसके नीचे दबने से मिस्त्री की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग दब कर घायल हो गये। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। गांव जाबरा में पेपरला रोड पर बनी सिंह के घर पर पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को मकान की छत पड़नी थी। इसके लिए गार्डर लगा कर उस पत्थर रखे जा रहे थे, तभी अचानक मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। इससे छत पर रखे गार्डर, पत्थर नीचे गिरने से निर्माणाधीन छत पर मलवे में आठ लोग मलबे में दब गए। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में हडकंप मच गया। बताते हैं कि छत के गिरते ही मची चीख पुकार के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे बनी सिंह, जिया, राज मिस्त्री, सोनवीर, भूपेंद्र, गुड्डा, सोनू, रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.