भागलपुर, मार्च 18 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। गंगा घाट पर चाय नाश्ता की दुकान में लगातार एक सप्ताह से चोरी की घटना से दुकानदार काफी आतंकित थे। चोरी की घटना को रोकने के लिए दुकानदारों ने आपसी विचार-विमर्श कर चोर को पकड़ने के लिए योजना बनाकर जाल बिछाया। सोमवार की रात कई दुकानदार चोर को पकड़ने के लिए अपनी-अपनी दुकान में छुपकर सो गये थे। चाय-पान के दुकानदार राकेश कुमार भी अपनी दुकान में छुपकर सोए हुए थे। इसी दौरान आधी रात को एक युवक चोरी करने की नीयत से दुकान में घुसा। युवक जैसे ही दुकान के अंदर प्रवेश किया दुकानदार राकेश कुमार ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए चोर ने दुकानदार राकेश कुमार को अकेलेपन का फायदा उठाते हाथापाई करने लगा। जबतक आसपास के दुकानदार पहुंचते तब तक पकड़े गए चोर के परिजन पहुंच गये और दुकानदार राकेश कुमार एवं बंटी यादव को पटक...