जाल तोड़कर जंगल में भागी मादा गुलदार, छूट गया शावक
बिजनौर, मई 23 -- बिजनौर। बिजनौर के गांव शादीपुर के जंगल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मादा गुलदार और उसका शावक नलकूप के कमरे में घुस आए। दोपहर बाद नलकूप पर पहुंचे किसान को इसका पता लगा तो सूचना वन विभाग को दी। टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाल लगाया। शाम होते ही मादा गुलदार जाल तोड़कर जंगल की ओर भाग निकली और उसका शावक नलकूप के कमरे में ही रह गया। ग्राम शादीपुर निवासी जुल्फिकार अहमद शनिवार सुबह अपने बड़े भाई शमशाद के साथ जंगल में नलकूप पर गए थे। वहां जुल्फिकार ने गुलदार के एक शावक को देखा। उन्होंने नलकूप को चालू किया और वहां से वापस लौट आए। दोपहर बाद जब वह दोबारा नलकूप पर पहुंचे तो कमरे के भीतर मादा गुलदार और उसका शावक मौजूद थे। यह देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पिंजरा लेकर मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.