जाल खोलते समय युवक गिरा, मौत
उन्नाव, जून 14 -- बांगरमऊ, संवाददाता। नगर के माढ़ापुर मार्ग स्थित कटरा मोहल्ला में शनिवार दोपहर युवक अपनी बहन के मकान में आंगन से छत पर पानी की टंकी चढ़ा रहा था। तभी अचानक वह असंतुलित होकर नीचे भूमि पर गिरने से घायल हो गया। बहन-बहनोई उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के खानपुर कुरौली गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मोहित पुत्र अर्जुन सिंह शनिवार नगर के माढापुर मार्ग पर अपने बहनोई दीपू के यहां आया था। वह दोपहर बाद बहनोई के मकान के आंगन से छत पर पानी की टंकी चढ़ाने के लिए जाल खोल रहा था। तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर नीचे आंगन में गिरकर जख्मी हो गया। यह देखकर बहन-बहनोई उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.