भदोही, अप्रैल 5 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के प्रयागदासपुर गांव में भेड़ चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक भेड़ पालक की 52 भेड़ों को रातों-रात गायब कर दिया। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घनश्यामपुर गांव निवासी अर्जुन पाल पिछले कई वर्षों से भेड़ पालन का कार्य करते आ रहे हैं। अर्जुन पाल अपनी भेड़ों को भीमपुर, प्रयागदासपुर गांव स्थित एक बगीचे में चारों तरफ जाल लगाकर सुरक्षित रखते थे। शनिवार की रात करीब 12 बजे से लेकर भोर चार बजे के बीच अज्ञात चोर जाल काटकर 52 भेड़ों को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई, जब अर्जुन बगीचे मे पहुंचे और भेड़ों को गायब पाया। इसके बाद उन्होंने तत्काल पीआरबी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.