जाल्हूपुर में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर सरकार को घेरा।
वाराणसी, जून 30 -- चिरईगांव। जाल्हूपुर में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर सरकार को घेरा। कहा कि इससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। आरोप लगाया कि गलत शिक्षा नीति ने बेड़ागर्क कर दिया है। सेक्टर अध्यक्ष सूबेदार यादव के आवास पर बैठक में पीडीए के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। एमएलसी ने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से निराश लोगों ने उसे सत्ताच्युत करने का मन बना लिया है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। बैठक में विस क्षेत्र अध्यक्ष अक्षय कुमार, बबलू यादव, सिंटू यादव, प्यारे लाल यादव उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News साजिश के तहत कराया जाता है पेपर लीक : कांग्रेस यह भी पढ़ें- पेपर लीक की वजह से युवाओं में निराशा : अखिलेश
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.