नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- राजस्थान के जालौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ समाज के पंचों द्वारा महिलाओं के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर रोक लगाने के कथित 'तुगलक्की फरमान' को लेकर मचा बवाल अब शांत होता दिख रहा है। समाज के पंच-पटेलों ने कदम पीछे खींच लिए हैं और विवादित प्रस्ताव को पूरी तरह वापस लेने का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जालौर के सुंधा पट्टी क्षेत्र के 15 गांवों की एक बैठक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में चौधरी समाज के पंचों द्वारा महिलाओं के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाने की बात कही जा रही थी। खबर फैलते ही इसे व्यक्तिगत आजादी पर प्रहार और पिछड़ी मानसिकता का प्रतीक मानकर तीखी आलोचना शुरू हो गई। प्रशासन और मीडिया के सक्रिय होते ही समाज के बुजुर्गों और पंचों ने इस पर अपनी स्थित...