औरैया, अप्रैल 18 -- औरैया, संवाददाता। उपजिलाधिकारी सदर औरैया द्वारा जीएसटी विभाग के साथ जालौन रोड पर यमुना नदी के पास शुक्रवार को संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब दो घंटे तक सघन जांच की गई, जिसमें कुल 22 वाहनों को चेक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में की गई सख्ती का असर इस बार साफ दिखाई दिया। जांच के दौरान कोई भी वाहन बिना वैध कागजात के नहीं मिला। सभी वाहन चालकों के दस्तावेज सही पाए गए, जिससे विभाग ने संतोष जताया। अभियान के दौरान वाहनों के परिवहन दस्तावेज, ई-वे बिल और जीएसटी से संबंधित कागजातों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि कर चोरी और अवैध परिवहन पर प्रभावी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.