उरई, मार्च 24 -- जालौन। बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन जालौन ट्रॉफी सीजन दो टूर्नामेंट में जालौन राइडर्स ने स्टार क्रिकेट क्लब पोरसा को छह विकेट से हाराया। प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टोर क्रिकेट क्लब पोरसा की ओर से सलामी बल्लेबाज नौ गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए। इससे टीम को झटका लगा। दूसरे छोर से खेल रहे शिवकुमार तोमर ने भी नौ गेंदों में 10 रन और पवन कुमार दो गेंद में एक रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आए विनोद तोमर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 16 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 रनों का योगदान दिया। मोनू तोमर ने 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 76 रनों पर पहुंचाया। दूसरी पारी में खेलने उतरी जालौन राइडर्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.