झांसी, फरवरी 12 -- जालौन में मिला फ्रिज मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका पांच दिनों से था लापता, दोस्तों के साथ बडोखरी मौजा में गया था पिकनिक मनाने झांसी के समथर पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी फोटो नंबर 7 अफसर खां फाइल फोटो। झांसी (समथर), संवाददाता झांसी के समथर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बड़ोखरी से पांच दिनों से लापता फ्रिज मिस्त्री का शव गुरुवार को जालौन में नहर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समथर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खान बहादुर पुरानी पुलिस चौकी निवासी अफसर (29) बेटा सत्तार खां राइन फ्रिज का मिस्त्री था। उसकी शादी बीते साल 10 अप्रैल को जालौन के कोंच की गुड़िया खातून के साथ हुई थी। बीती फरवरी को वह अपने दोस्तों के साथ मौजा बडो...