उरई, मार्च 13 -- जालौन। ब्लॉक परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मनरेगा कार्यों के कमीशन और भुगतान को लेकर प्रधान प्रतिनिधि व लेखा सहायक के बीच तीखी बहस हो गई। चर्चा है कि इस दौरान रुपये भी फेंके गए, जिसमें से कुछ रुपये लोगों उठा भी लिए। छिरिया सलेमपुर प्रधान प्रतिनिधि आशू तिवारी व ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखा सहायक दिव्या गोस्वामी के बीच गुरूवार की शाम मनरेगा भुगतान को लेकर तीखी बहस हो गई। ग्राम प्रधान आशू तिवारी गुरूवार की शाम करीब चार बजे ब्लॉक में पहुंचे। जहां वह लेखा सहायक दिव्या गोस्वामी से मिले। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि ब्लॉक पहुंचकर उन्होंने लेखा सहायक से उनके मनरेगा के शेष पड़े भुगतान करने लिए कहा। जिस पर लेखा सहायक ने 15 प्रतिशत कमीशन पहले देने की बात कही। कमीशन न मिलने पर भुगतान न करने का भी बात कही। उनकी मांग पर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.