उरई, जून 7 -- जालौन। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम जालौन आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर के प्रमुख दीनदयाल चौराहा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी उनका स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम में जिले के तीनों विधायक, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगर अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं समर्थक रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभ...