उरई, अप्रैल 20 -- जालौन। संवाददाता एसपी विनय कुमार सिंह ने रविवार की देर रात कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली कार्यालय में अभिलेखों की स्थिति, हिस्ट्रीशीटर इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी रजिस्टर अद्यतन एवं साफ-सुथरे होने चाहिए, जिससे किसी भी समय जांच में कोई कमी न पाई जाए। लंबित विवेचनाओं पर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.