जालौन के बाद गोरखपुर में रैगिंग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 18 छात्र सस्पेंड
वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने पर 18 छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें एमबीबीएस 2025 बैच के 16 छात्र और दो इंटर्न शामिल हैं। छात्रों को एक-एक हफ्ते और इंटर्न को एक महीने के लिए निलंबित भी कर दिया गया है। राजेन्द्र हॉस्टल के सीसी कैमरे को तोड़ने वाले दो छात्रों पर 25-25 हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज में पिछले दिनों एमबीबीएस 2026 बैच के छात्रों के साथ रैंगिंग का मामला सामने आया था। अक्तूबर के पहले हफ्ते में किसी ने एनएमसी और यूजीसी में एंटी रैगिंग सेल में शिकायत की थी। कॉलेज के एंटी रैगिंग स्क्वॉड ने सीसीटीवी फुटेज और मौके पर जांच कर 18 सीनियर छात्रों को चिह्नित किया था। पिछले हफ्ते एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में आरोपी छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.