जालौन अब बीहड़ नहीं, 1273.96 करोड़ की 374 परियोजनाओं की सौगात से बदलेगी जिले की तस्वीर: मुख्यमंत्री
उरई, जुलाई 25 -- उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचकर जिले को 1273 करोड़ लागत की 374 परियोजनाओं की सौगात दी। इसके पूर्व लघु फिल्म के माध्यम से जिले में विगत वर्षों में कराए गए विकास कार्यों को दिखाया गया।दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासपरक योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, कृषि एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आवास की चाबी, ऋण स्वीकृति, सोलर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.