दरभंगा, जून 14 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। आईटी भवन स्थित अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को सीओ वत्सांक की अध्यक्षता में हुई परामर्श सभा में दोघड़ा, कमतौल, जाले, राढ़ी पूर्वी एवं रतनपुर पंचायत क्षेत्र से जुड़े भू विवाद से संबंधित पांच मामलों को निपटाया गया। सीओ ने बताया कि प्भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के लिए नियमित रूप से परामर्श सभा का आयोजन किया जा रहा है। अंचल प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है कि लोगों को समय पर न्याय मिल सके और अनावश्यक विवादों पर अंकुश लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- जाले में भू विवाद से संबंधित पांच मामले निपटाए यह भी पढ़ें- जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 11 मामले का निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...