दरभंगा, जुलाई 19 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। पटना स्थित लोक सेवक आवास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. जीबेश कुमार ने मुलाकात कर उन्हें जाले विस क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए विस्तृत प्रतिवेदन सौंपा। विधायक ने कहा कि यहां औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे व छोटे, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इससे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इसके अतिरिक्त विधायक ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, आधारभूत संरचना तथा अन्य जनहित एवं विकास कार्यों पर भी सकारात्मक मुद्दों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- क्षेत्र के विकास को लेकर बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात यह भी पढ़ें- क्षेत्र के विकास को लेकर बेलदौर विधायक...