जाले में अकीदत के साथ मनाई बकरीद
दरभंगा, मई 29 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक उत्साह, भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। दोघड़ा स्थित पुरवारी ईदगाह में ईद की नमाज के बाद मौलाना अबुल कलाम कासमी शम्सी एवं मौलाना अब्दुल मोगनी ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी, सब्र और ईश्वर की इबादत का महान पर्व है। वहीं नगर परिषद जाले स्थित केंद्रीय ईदगाह में मौलाना मुजफ्फर रहमानी ने कहा कि ईद-उल-अजहा केवल जानवर की कुर्बानी का नाम नहीं, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों, नफरत और घमंड को खत्म करने का भी पैगाम देती है। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा इस मौके पर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- त्याग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.