मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका एएसआई अनु कुमारी को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मनोज को मंगलवार को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मनोज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि महिला दारोगा को पीआर बॉंड पर छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- मौत से छह दिन पूर्व मुजफ्फरपुर गई थी अमृतापुलिस की कार्रवाई एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि 10 लाख रुपये दहेज के लिए पत्नी अमृता कुमारी की हत्या के आरोपित बीडीओ मनोज से पूछताछ में बेगूसराय जिला बल में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अनु कुमारी के साथ उनके प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई। मामले की एफआईआर में अमृता के भाई राजकुमार ने भी आरोप लगाया है कि अन...