दरभंगा, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाने के बेला कन्हौली मोड़ स्थित निजी आवास पर शनिवार की सुबह अमृता कुमारी (29) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह दरभंगा के जाले प्रखंड में तैनात बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विवाहिता के मायके सीतामढ़ी के परिहार स्थित घर से परिजन भी पहुंच गए। बेटी को जिंदा समझकर परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके वाले दामाद को वहां बुलाने और उस पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे。 यह भी पढ़ें- दरभंगा के बीडीओ की पत्नी की मुजफ्फरपुर में मौत, अवैध संबंध में हत्या का आरोपपुलिस की कार्रवाई हंगामे की सूचना पर मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मायके वाले से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मायके वालों को स...