जाले बीडीओ की कथित प्रेमिका महिला दारोगा हिरासत में
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार जाले बीडीओ मनोज कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात उसकी कथित प्रेमिका महिला दारोगा को भी सीतामढ़ी से हिरासत में लिया है। फिलहाल दारोगा को मिठनपुरा थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। घटना में उसकी संलिप्तता की बिंदू पर पुलिस जांच कर रही है।थानेदार अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के बारे में आगे विशेष जानकारी दी जाएगी। जानकारी हो कि उक्त महिला दारोगा मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के सुरसंड इलाके की रहने वाली है। वर्तमान में वह बेगूसराय जिले के एक थाने में तैनात है। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या में बीडीओ मनोज गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था; घसीटकर पीटने का वीडियो वायरल यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा फरार अपहरण आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.