दरभंगा, अगस्त 24 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। ग्वालियर के नवनिर्मित सिग्नेचर टाउनशिप में आयोजित वैश्विक पत्रिका 'प्रज्ञान विश्वम' के विमोचन समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जिले के गीत-नवगीतकार, साहित्यकार व एमएलएसएम कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर व अध्यक्ष डॉ. अमरकान्त कुमर को पंडित दामोदर दास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें शामिल सभी कवियों को सम्मान-पत्र, माला एवं चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मूल रूप से रतनपुर गांव निवासी डॉ. कुमर कवि सम्मेलन में आमंत्रित थे। उन्होंने अपनी रचनाओं का काव्यपाठ किया। सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों के अलावा नीदरलैंड और जर्मनी सहित कई देशों से जुड़े साहित्यकारों एवं कवियों ने भी भाग लिया। समारोह में उद्योगपति सोहनलाल खंडेलवाल, ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित ...