दरभंगा, जुलाई 31 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। पवित्र सावन माह शुरू होते ही मिथिला के प्रसिद्ध शिवालयों में भक्ति की बयार बहने लगी है। रतनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा गंगेश्वरस्थान तीर्थ क्षेत्र में गुरुवार से श्रावणी मेले का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया। सुबह होते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। सावन के पहले दिन बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा गंगेश्वरनाथ के दरबार में पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर धार्मिक न्यास समिति की देखरेख में पंडा मनोज कुमार झा ने विधि-विधान के साथ बाबा की पहली आरती की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सावन के पहले दिन सुरेश्वर महादेव का किया भव्य शृंगार आरती के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण शिवमय नजर आया।इस अ...