जाले:सांझी दर्शन महोत्सव आयोजित
दरभंगा, अक्टूबर 2 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड के रतनपुर स्थित श्री चैतन्य कुटी में इन दिनों ब्रज की प्राचीन लोक कला और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। जगतगुरु राधा बल्लभ दासजी महाराज की अध्यक्षता और उनके अनन्य शिष्य, युवा संत एवं कथावाचक उद्धव दासजी महाराज के संचालन में भव्य 'सांझी दर्शन' का आयोजन किया गया। इस विशेष अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सांझी कला से युक्त 'युगल सरकार' के दर्शन किए और भक्ति रस में सराबोर हुए। 'सांझी' को लेकर ऐसी मान्यता है कि द्वापर युग में श्रीराधा रानी और गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को रिझाने के लिए संध्या काल में वन से फूल और प्राकृतिक रंग लाकर आंगन और दीवारों पर स्वास्तिक, मोर, कमल और कृष्ण लीलाओं की मनोहारी आकृतियां बनाई थीं। यह भी पढ़ें- सांझी महोत्सव में पण्डित बाबा को अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.