दरभंगा, सितम्बर 27 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को मध्य विद्यालय, जोगियारा और मध्य विद्यालय, मजरा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने की। डॉ. शेखर ने बताया कि देशभर में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन भागीदारी और स्वच्छता के प्रति सामूहिक स्वामित्व को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर ई. निधि कुमारी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 2017 में हुई थी। यह भी पढ़ें- केवीके तुर्की ने छात्रों को किया जागरूक कार्यक्रम की संचालिका डॉ. पूजा कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल...