दरभंगा, जून 22 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले प्रखंड के राढ़ी गांव निवासी डीएमसीएच में क्लर्क सुरेश गामी और गृहिणी रीता देवी के पुत्र मृत्युंजय कुमार (28) ने बीपीएससी परीक्षा पास कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्हें 1310वां रैंक (ओबीसी कैटेगरी) मिला है और सप्लाई इंस्पेक्टर का दायित्व सौंपा गया है। यह उनका तीसरा प्रयास था। उन्होंने 2012 में मैट्रिक की परीक्षा ठाकुर बिंदेश्वर शर्मा उच्च विद्यालय, ब्रह्मपुर के साथ मैट्रिक और ग्रैजुएशन दरभंगा शहर स्थित महात्मा गांधी कॉलेज से किया। दिल्ली में रहकर बीपीएससी की तैयारी की और सफलता हाथ लगी। वह दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सहदेई प्रखंड के बेटे एवं बेटियों ने सफलता प्राप्त कर किया नाम रोशन उसने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजन...