जाले:रतनपुर निवासी इंजीनियर का अमेरिका में हुआ निधन
दरभंगा, सितम्बर 8 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। रतनपुर गांव के इतिहास के पहले इंजीनियर, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और समाजसेवी ई. राम मोहन लाल मल्लिक का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका के ह्यूस्टन में 5 सितंबर की दोपहर 3:30 बजे अंतिम सांसें ली। उनके निधन की खबर से रतनपुर सहित उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। ई. मल्लिक का जन्म 2 जनवरी 1942 को रतनपुर अभिमान के प्रसिद्ध मल्लिक कायस्थ परिवार में स्व. नागेश्वर लाल मल्लिक के घर हुआ था। वे सात भाइयों में सबसे बड़े थे। गरीबी और अभावों के बीच पले-बढ़े श्री मल्लिक ने ब्रह्मपुर स्थित ठाकुर बिंदेश्वर शर्मा हाई स्कूल से पढ़ाई की और 1958 में मैट्रिक में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया था। यह भी पढ़ें- Kodarma News: माले नेता के पिता का निधन, लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.