जाले:बिजली चोरी की दर्ज हुई प्राथमिकी
दरभंगा, जून 28 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। कमतौल विद्युत प्रशाखा के जेई वकील आलम अंसारी ने राढ़ी दक्षिणी पंचायत के नरौछ गांव के सजीवन सदा की पत्नी मरनी देवी, धनेश्वर साह के पुत्र संजीत साह और अघनू साह के पुत्र गणेश साह पर बिजली चोरी से संबंधित केस दर्ज करवाया है। एफआईआर में कहा गया है कि छापेमारी में गणेश साह को अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनसे 45,113 रुपये की वसूली की जाएगी। वहीं संजीत साह पर 32,968 व मरनी देवी पर 20,979 रुपये क्षति पहुंचाने का आरोप लगा है। छापामार टीम में विभाग के मनीष कुमार, अमित कुमार, गणेश कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.