जाले:पूर्व सैनिकों ने 527 शहीदों को किया नमन
दरभंगा, जुलाई 27 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, दरभंगा जिला इकाई की ओर से सैनिकों के गांव के नाम से प्रसिद्ध रतनपुर में रविवार को जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस पूरे जोश, गर्व और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर रतनपुर की धरती 'जय हिंद' आदि शौर्य भरे नारों से गूंज उठी। सबसे पहले श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सैनिकों ने कारगिल की दुर्गम चोटियों पर तिरंगा लहराने वाले 527 अमर बलिदानियों को अश्रुपूरित नमन किया। देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिव्यांग हुए 1003 वीर जवानों के अदम्य साहस को भी सलामी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष कैप्टन नवल किशोर ठाकुर व संचालन का दायित्व जिला मीडिया प्रभारी नायक दिनेश ठाकुर ने बखूबी निभाया。 यह भी पढ़ें- Bagaha News: विजय दिवस : कारगिल की लड़ाई वीर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.