दरभंगा, जून 20 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। राज्य में जमीन का एमवीआर (मिनिमम वैल्यू रजिस्टर) और स्टांप की दर बढ़ा दिए जाने से अब जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो गई है। इस वजह से अब जमीन भी महंगी हो जाएगी। कमतौल स्थित भू-निबंध कार्यालय में शुक्रवार की तिथि में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों का अपॉइंटमेंट था। रजिस्ट्री अंतिम चरण में रहने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से एमवीआर और स्टांप की दर में बढ़ोतरी की वजह से शुक्रवार को पुराने अपॉइंटमेंट पर रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रजिस्ट्रार ने शुक्रवार की तिथि के लिए चल रही प्रक्रिया को नए एमवीआर की दर के अनुसार पूरी करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सर्किल रेट बढ़ने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय में कम हुई भीड़ ब्रह्मपुर के मो. कलाम, राढ़ी के रमेश पांडेय एवं ललन कुमार महतो, रतनपुर के वीरेंद्र कुमार ठाकुर, वाहिद नद्दाफ ...