दरभंगा, अगस्त 26 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने मंगलवार की शाम रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान में आयोजित द्वितीय राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: 108 पार्थिव शिवलिंग का हुआ महारुद्राभिषेकउद्घाटन समारोह राजकीय महोत्सव में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि एडीएम आपदा सलीम अख्तर ने बाबा गंगेश्वरनाथ के इतिहास के बारे में विस्तार से रखा। अतिथियों ने श्रावणी मेले से संबंधित स्मारिका का भी विमोचन किया। मौके पर बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के सभी सदस्य, प्रभारी सदर एसडीओ सुमन कुमार, नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुंदरम सानंद, जन औषधि के प्रदेश नोडल अधिकारी कुमार पाठक, कमतौल पुलिस अंचल निरीक्षक रामेश्वर साफी, जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, कमतौल थानाध्यक्ष संजी...