दरभंगा, जुलाई 18 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। नीट यूजी परीक्षा में रतनपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी स्व. केदार ठाकुर के पौत्र एवं अजीत और नीतु के पुत्र ठाकुर जतिन अजीत ने सामान्य श्रेणी में 7519वां स्थान लाकर अपने गांव सहित परिवार का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता से उसके रतनपुर स्थित परिवार में जश्न का माहौल है। उसे पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक में 19822वां स्थान मिला है। वह गुजरात के सूरत शहर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हो चुका है। उसका ओवरआल परसेंटाइल 98.98 रहा। ठाकुर जतिन अजीत के चचेरे बड़े भाई गोविंद कुमार ठाकुर एवं रंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ने में मेधावी था। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: नीट 2026 में प्रथम प्रयास में सफलता का परचम, प्रत्यूष ने हासिल की ऑल इंडिया 15791वीं र...