जाले:जीविका मित्र की बरामदगी के लिए किया सड़क जाम
दरभंगा, जून 17 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थानाक्षेत्र के वसंत गांव की एक लापता जीविका मित्र (जीविका सीएम) की बरामदगी को लेकर युवती के परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दूसरे दिन मंगलवार को भी दिन के 11.30 बजे तक जाले-औराई सड़क को खड़का जीरो माइल के पास वसंत गांव में जाम रखा। युवती की बरामदगी की मांग को लेकर लगभग 18 घंटे तक सड़क जाम रहा। भीषण गर्मी के बावजूद युवती के परिजन पुलिस-प्रशासन से युवती की बरामदगी की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। सड़क को बांस-बल्ले से जाम कर दिए जाने की वजह से जाले - औराई सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप था। यह भी पढ़ें- परबत्ता: किशोरी लापता, थाना में मामला दर्ज सड़क जाम हटवाने के लिए जाले थाना के साथ सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा थाना की पुलिस भी वसंत गांव पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को युवती की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.